नेपाल में अवैध गतिविधियों में शामिल 22 चीनी नागरिकों की जांच शुरू

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 04:01 PM (IST)

काठमांडूः नेपाल में अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कम से कम 22 चीनी नागरिकों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने  बताया कि आव्रजन विभाग ने चीनी नागरिकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। विभाग के सूचना अधिकारी अंजन नुपाने ने कहा कि बिजनेस वीजा पर नेपाल आने के बाद यहां अवैध गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है।

 

उन्होंने कहा कि 22 चीनी नागरिकों में से 21 के पास बिजनेस वीजा था और एक नागरिक के वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी। नुपाने ने कहा कि कुछ दिन पहले हिरासत में लिए गए चीनी नागरिकों को इस शर्त पर रिहा किया गया है कि वे जरूरत पड़ने पर उपस्थित होंगे। हालांकि, इस मामले में उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उस चीनी नागरिक को निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके वीजा की अवधि समाप्त हो गयी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News