नेपाल: फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में चीनी नागरिक समेत 35 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 02:43 PM (IST)

 काठमांडू: काठमांडू में एक चीनी नागरिक द्वारा संचालित कॉल सेंटर पर पुलिस की छापेमारी के दौरान जालसाजी के आरोप में 36 लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों  में एक महिला समेत दो भारतीय भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 33 नेपाली और एक चीन का नागरिक शामिल है। ये लोग यहां टिंकून इलाके में स्थित स्काई वर्ल्ड सर्विस सेंटर के कर्मचारी थे।  

 

उन्होंने बताया कि 43 वर्षीय चीनी नागरिक कंपनी का प्रबंधन प्रमुख है। काठमांडू मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि इन लोगों को धोखाधड़ी करने और निजी जानकारी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दो भारतीयों में 26 वर्षीय एक पुरुष और 19 वर्षीय एक महिला शामिल हैं। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 33 नेपाली नागरिकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8,29,000 रुपये नकदी, 362 लैपटॉप और 748 डेस्कटॉप कंप्यूटर जब्त किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News