रूसी इंटेलिजेंसी की चेतावनी- यूक्रेन में आतंकी लड़ाके भेज रहे हैं NATO देश

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 10:16 PM (IST)

मास्कोः रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 9वां दिन है, हालात काफी खराब हैं। हालांकि अभी तक रूसी सेना राजधानी कीव पर कब्जा नहीं कर सकी है। वहीं रूसी इंटेलिजेंसी ने चेतावनी दी है नाटो देश यूक्रेन में आतंकी लड़ाके भेज रहे हैं। 

इससे पहले आज सुबह यूक्रेन में Zaporizhzhia Oblast प्रांत के एनरहोदर शहर में रूस ने बड़ा हमला कर दिया था। रूस ने डोनेत्सक क्षेत्र के होर्लिवका और यासिनुवाता के आवासीय क्षेत्रों को भी तहस-नहस कर डाला है। इसके अलावा रूसी मीडिया का दावा किया है जेलेंस्की यूक्रेन छोड़कर पोलैंड पहुंच गए है। 

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। यह नोट किया गया कि ओपेक+ के सदस्य देश वैश्विक तेल बाजार में स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए अपने दायित्वों को लगातार पूरा कर रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News