पोप फ्रांसिस की दो टूकः रूस व यूक्रेन युद्ध के लिए NATO जिम्मेदार, बोले- ये सब हथियारों के बिजनेस का खेल

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 03:04 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः दुनिया के सर्वोच्च कैथोलिक पादरी व ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचने के लिए नाटो को जिम्मेदार ठहराया है। पोप फ्रांसिस ने  एक साक्षात्कार में यूक्रेन युद्ध पर नाटो की खिंचाई की। इस संघर्ष के कारणों पर सवाल उठाते हुए साफ कहा है कि नाटो की वजह से रूस-यूक्रेन युद्ध  शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष में नाटो का उकसाना किसी के समझ से परे है और नाटो राज्यों द्वारा गैर-नाटो सदस्य को हथियारों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी है जो संघर्ष को लम्बा खींच रहा है।

 

पोप ने कहा कि नाटो ने रूस के दरवाजे पर इतना ज्यादा 'भौंका' कि रूस "बुरी तरह से प्रतिक्रिया करने और संघर्ष करने" पर उतर आया। पोप फ्राँसिस ने यह कहा है कि वह व्लादिमीर पुतिन से कुछ समझदारी से बात करने की कोशिश करने के लिए मास्को जाना पसंद करेंगे। बता दें कि उन्होंने अब लगभग तीन महीने पुराने युद्ध की स्पष्ट रूप से निंदा नहीं की है।  इटली के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में पोप फ्रांसिस ने कहा - मुझे लगता है कि कीव जाने से पहले, मुझे मॉस्को जाना चाहिए। उन्होंने साथ में ये भी कहा कि उनकी बैठक पुतिन की निंदा करने के लिए नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुतिन के युद्ध का असली "घोटाला" "नाटो द्वारा रूस के दरवाजे पर भौंकना" है।

 

85 वर्षीय फ्रांसिस ने सामान्य दर्शकों और अन्य साक्षात्कारों में की गई टिप्पणियों को दोहराया कि युद्ध "हथियारों में व्यापार" के लिए एक विशाल अवसर से ज्यादा कुछ नहीं है और यह अभी भी यूक्रेन को हथियारों के निरंतर सप्लाई होने के कारण जारी है। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की से दो बार फोन पर बात की है, लेकिन ज्यादातर उनसे वापस न लड़ने का आग्रह किया है।

 

 पोप ने कहा - मुझे नहीं पता कि कैसे जवाब देना है - मैं बहुत दूर हूं - सवाल यह है कि क्या यूक्रेन को आपूर्ति करना सही है? "स्पष्ट बात यह है कि वहां हथियारों का परीक्षण किया जा रहा है। रूसी अब जानते हैं कि टैंक बहुत कम उपयोग के हैं और वे अन्य चीजों के बारे में सोच रहे हैं। युद्ध इसलिए छेड़े जाते हैं कि हमारे द्वारा उत्पादित हथियारों का परीक्षण किया जाए। कुछ लोग इस व्यापार से लड़ रहे हैं, लेकिन और अधिक किया जाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News