खुल गया दुनिया का सबसे बड़ा राज, आखिर क्यों इस स्यमयी झील में लटकते है पत्थर

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 11:54 AM (IST)

नेशनल डेस्क: हमारी दुनिया में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जो अभी भी लोगों के लिए पहेली बनी हुई हैं। यहां हैरान कर देने वाली प्राकृतिक रचनाएं देखने को मिलती हैं जो, अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं। अब इन दिनों से सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी झील खूब सुर्खियां बटोर रही है। ये एक ऐसे झील है जहां हवा में लटकते हुए पत्थर मिलते हैं। जी हां, एक ऐसी झील जहां ज्यादा वजन वाले पत्थरों को भी दूर से देखकर ऐसा लगता है जैसे कि वे हवा में लटक रहे हों। यह प्रकृति का एक ऐसा अनोखा राज था, जिसे आज तक कोई जान नहीं पाया था। लेकिन अब इसका रहस्य खुल गया है।

ये तो सब जानते है कि पत्थर का आकार चाहे कितना भी छोटा हो वो पानी में डूब ही जाता है। लेकिन साइबेरिया में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी झील 'लेक बैकाल' में अलग ही नजारा देखने को मिलता है, वो भी सर्दियों के मौसम में। यहां दूर से देखने पर पानी पर पत्थर टिके हुए नजर आते हैं। दरअसल, बैकाल झील में जब सर्दियों के मौसम में बर्फ जमती है तो वो अलग-अलग आकृतियों में तब्दील हो जाती है। इस दौरान एक प्रक्रिया भी होती है जिसे सब्लिमेशन कहते हैं, यानि बर्फ का ऊपर की तरफ आ जाना। सर्दियों के समय जैसे ही तापमान नीचे गिरता है, पानी बर्फ में बदल जाता है और अगर झील के नीचे से ऊपर की तरफ किसी तरह का सब्लिमेशन होता है तो उसके ऊपर मौजूद वस्तु बाहर आ जाती है और वो हवा में लटकती हुई दिखाई देती है। पत्थर भी इसी वजह से हवा में लटके हुए नजर आते हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लियोन के फिजिसिस्ट निकोलस टेबरले कहते हैं कि हवा में लटके हुए जेन स्टोन को खोजने की सबसे बेहतरीन जगह साइबेरिया का लेक बैकल है। इस बात को साबित करने के लिए निकोलस टेबरले ने अपनी लैब में एक एक्सपेरिमेंट भी किया और सब्लिमेशन की मदद से कुछ दिनों के बाद वहां वैसा ही नजारा बना जैसे लेक बैकल में देखने को मिलता है। टेबरले और उनके साथियों ने यह निष्कर्ष निकाला कि सर्दियों में लेक बैकल के ऊपर मौजूद बादल सूरज की रोशनी की दिशा को परिवर्तित कर देते हैं। इससे हवा और गर्मी कम होती है और नमी खत्म हो जाती है। धीरे-धीरे जेन स्टोन के नीचे की बर्फ सब्लीमेट करने लगती है। पत्थर एक छतरी की तरह बर्फ के ऊपर टिक जाता है। पत्थर के ठीक नीचे की बर्फ पिघलती नहीं है, बल्कि उसके आसपास की पिघल जाती है। टेबरले के अनुसार लेक बैकल में गर्मियों में भी तापमान माइनस में रहता है और सर्दियां आते ही यह स्थिति काफी भयावह हो जाती है। हवा में लटकते जेन स्टोन को देखना बेहद दुर्लभ है, क्योंकि ये प्रकृति का हैरान करने वाला नजारा बहुत कम होता है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यह झील और हवा में लटका हुआ जेन स्टोन तब चर्चा में आए जब साइबेरिया की नेचर फोटोग्राफर ओल्गा जीमा ने इसकी तस्वीरें लीं। एक फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। ख़ास बात यह है कि इस तस्वीर के लिए उन्हें बेस्ट ऑफ रसिया फोटो प्रतियोगिता में सर्वोच्च पुरस्कार भी मिला है। एक रिपोर्ट के अनुसार ओल्गा कहती हैं कि यह तस्वीर शांति और संतुलन को दिखाती है। एक भारी पत्थर बर्फ की पतली और नाजुक नोक पर टिका है। यह तस्वीर प्रकृति के संतुलन को इतनी खूबसूरती से दिखाती है कि कोई भी हैरान रह जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News