कुछ परंपराएं बेहद अजीबोगरीब, मर्दानगी साबित करने के लिए चींटियों से खुद को कटवाते हैं लोग

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 11:20 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाली जनजातियां अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। इन जनजातियों की कुछ परंपराएं बेहद अजीबो-गरीब होती हैं जिनका वे आज भी पालन करती हैं।  ब्राजील में रहने वाली एक जनजाति ऐसे ही खतरनाक परंपरा का पालन करती है जिनके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। ब्राजील में रहने वाली इस जनजाति के लड़कों को अपने समुदाय के सामने बहादुरी साबित करनी पड़ती है। 

अमेजन के साटेरे-मावा जनजाति के लोगों की पुरानी परंपरा है कि लड़के जब नौजवान हो जाते हैं, तो उन्हें अपने समुदाय के सामने यह साबित करना होता है कि वे युवा हो गए हैं। अजीबो-गरीब परंपरा के मुताबिक, जनजाति के लड़कों को खतरनाक चींटियों से कटवाना होता है। इसके लिए लड़के बुलेट चींटियों से भरे दस्ताने में अपना हाथ डालते हैं। जनजाति में नियम है कि लड़कों को मर्द बनने के लिए खतरनाक बुलेट चींटियों से कटवाकर दर्द सहना होगा। 

पहले खतरनाक चींटियों को एक मोटे दस्ताने में बंद किया जाता है। जब दस्ताने को खोला जाता है, तो वह बेहद गुस्से में होती हैं। जब वे गुस्से में होती हैं, तब उनको दस्ताने में हाथ डालना होता है और खुद को कटवाना होता है। बताया जाता है कि इससे किसी गोली लगने जैसा दर्द होता है और कई दिनों तक हाथ सूजा रहता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Angrez Singh

Recommended News

Related News