जापान के आसमान में दिखा रहस्यमयी सफेद गुब्बारा, मौसम विभाग से लेकर सरकार तक हैरान

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 12:36 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः जापान के शेंदाई शहर के आओबा वार्ड के ऊपर आसमान में एक बड़ा सा सफेद गुब्बारा दिखने पर लोगों में इसको लेकर कोतुहल मच गया। हर कोई इसके बारे में जानना चाहता था। गुब्बारा कई घंटों तक आसमान में रूका रहा और फिर धीमी गति से चलता हुआ अचानक प्रशांत महासागर के ऊपर गायब हो गया। आसमान पर रहस्यमयी चीज दिखने पर सोशल मीडिया पर इसकी फोटो और वीडियो शेयर किए गए और साथ ही कई कहानियां भी। कुछ लोगों ने कहा कि यह एक सफेद रंग का गुब्बारा था जिसके नीचे दो क्रॉस्ड प्रोपेलर्स लगे थे, जो इसे उड़ने में मदद कर रहे थे।

 

कुछ लोगों ने तो इसे एलियन शिप तक कह दिया। वहींं कुछ लोगों को लगा कि मौसम विभाग ने इसे छोड़ा होगा लेकिन अधिकारियों ने इससे इंकार किया और कहा कि मौसम विभाग ने ऐसा कोई गुब्बारा आसमान में नहीं छोड़ा है। सोशल मीडिाय पर तरह-तरह की अफवाहें भी फैलीं। किसी ने लिखा कि गुब्बारा उत्तर कोरिया ने जापान में कोरोना वायरस फैलाने के लिए भेजा था। जापान सरकार के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशीहिदे सूगा ने कहा हमारी सरकार को नहीं पता कि ये गुब्बारा कहां से आया और ये कहां चला गया, हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News