Shocking: पाकिस्तान में बर्फबारी देखने गए 21 पर्यटकों की कारों में ही फ्रीज होने से मौत (Videos)

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 03:23 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान में बर्फीले तूफान के बीच कारों में फंसे 21 पर्यटकों की भयावह मौत का समाचार है। आंतरिक मंत्री शेख रशीद ने शुक्रवार रात  को  बताया कि मुरी में बर्फीले तूफान के दौरान अपनी कारों में फंसे होने के कारण ठंड से कम से कम 21 लोगों की जान चली गई।  बीती रात सरकार ने मुर्री और गलियत क्षेत्र में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। रशीद ने कहा, उन्हें सतरा मील टोल प्लाजा से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, सिवाय अत्यधिक आपात स्थिति के।

PunjabKesari

शनिवार को मंत्री ने खुलासा किया कि  अब तक 23000 कारों को वापस लाया जा चुका है, जबकि बर्फ में फंसी 1,000 कारों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।  सड़कों को साफ करने के लिए भारी मशीनरी भी मंगवाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते करीब एक लाख वाहन मुरी में दाखिल हुए। इस बीच शुक्रवार की रात सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर गुजारी। फंसे हुए पर्यटकों को गर्म कपड़े, कंबल और भोजन बांटने के लिए निवासी सड़कों पर उतर आए हैं।  सरकार ने क्षेत्र से पर्यटकों को भी निकालने के लिए असैन्य बलों से "अघोषित" मदद लेने का फैसला किया है। रशीद ने कहा कि 15 से 20 साल में पहली बार मुरी में पर्यटकों की इतनी आमद देखने को मिली है।

SAMAA TV के साथ एक साक्षात्कार में , सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि मुरी में ही नहीं बल्कि कई अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में भी स्थिति गंभीर है। उन्होंने लोगों से  घर पर रहने का आग्रह किया गया है। पंजाब सरकार ने शनिवार को हिल स्टेशन आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। सभी बचाव सेवाओं को अभियान की गति बढ़ाने और क्षेत्र में अपने सभी बलों को तैनात करने का निर्देश दिया गया है। 

PunjabKesari

अधिकारियों ने लोगों से स्थिति साफ होने तक सरकार के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया है। होटलों में पर्यटकों से कहा गया है कि वे अपने ठहरने का विस्तार करें ताकि आगे यातायात को रोका जा सके।पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने एक बयान में कहा कि फंसे हुए पर्यटकों को बचाना 'सर्वोच्च प्राथमिकता' है। दूसरी ओर, आंतरिक मंत्री ने कहा है कि क्षेत्रों के सभी गेस्ट हाउस खोल दिए गए हैं और लोगों को वहां मुफ्त में रहने की अनुमति दी गई है। "अगर आप फंस गए हैं, तो जल्द से जल्द 1199 पर कॉल करें।"

 

اسلام آباد : 8 جنوری
مری جانے والے سیاحوں کے لئے اہم پیغام https://t.co/Tc0IG0EDvh@GovtofPakistan @PTVNewsOfficial pic.twitter.com/FntGcTQZFZ

— Sheikh Rashid Ahmed (@ShkhRasheed) January 8, 2022

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News