पाकिस्तानी सेना की क्रूरताः MQM कार्यकर्ता की यातना देकर की हत्या

punjabkesari.in Tuesday, Dec 08, 2020 - 01:00 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान में  सेना की क्रूरता का नया मामला सामने आया है। यहां अ‌र्द्धसैनिक बलों ने मुहाजिरों के प्रमुख संगठन मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (Mqm) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर  कर उसके शव को फेंक दिया। कार्यकर्ता को चार साल पहले अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। MQM के कार्यकर्ता शाहिद कलीम का 9 दिसंबर 2016 को कराची के लियाकताबाद से सुरक्षा बलों ने अपहरण किया  था।

 

कलीम की पत्नी ने उसके बाद सुरक्षा बल के मुख्यालय से लेकर अदालत तक गुहार की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। चार साल बाद अब उसका शव मिला है। कलीम की पत्नी ने आरोप लगाया है कि बिना किसी अपराध के सुरक्षा बल उसके पति को उठाकर ले गए। उसे चार साल तक यातना देते रहे और बाद में मारकर फेंक गए। मारे गए 35 वर्षीय कलीम की पत्नी ने बताया कि उसका शव पूरी तरह काला पड़ा हुआ था, उसे करंट लगाकर यातना दी गई थी।

 

MQM म के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने कार्यकर्ता शाहिद कलीम की हत्या की निंदा की है। पार्टी के संयोजक तारिक जावेद ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार मुहाजिरों का पुलिस और सुरक्षा बल के माध्यम से नरसंहार करा रही है। अब तक इसी तरह से कई हजारों मुहाजिरों की हत्या कर दी गई है। मुहाजिर 1947 में हुए बंटवारे के समय भारत से पाकिस्तान जाने वाले मुसलमान हैं। सिंध प्रांत में मुहाजिरों की 70 फीसदी आबादी है। अब तक इन्हें पाकिस्तान में बराबरी का दर्जा नहीं दिया गया है  और इन्हें नफरत की निगाह से देखा जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News