जापान में मॉडर्ना की दूषित कोरोना वैक्सीन के डोज से दो लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Aug 28, 2021 - 10:03 PM (IST)

टोक्योः जापान में मॉडर्ना की दूषित कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जाने के बाद दो मध्यम आयु वर्ग के पुरुषों की मौत हो गयी है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। जापान सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा वैक्सीन की कुछ शीशियों में अनजान पदार्थों का पता लगाए जाने के बाद इस सप्ताह स्पेन में उत्पादित मॉडर्ना वैक्सीन के 16.3 लाख डोज को निलंबित कर दिया। 

एनएचके ब्रॉडकास्टर ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि दोनों पुरुषों को मॉडर्र्ना वैक्सीन के डोज को निलंबित किए जाने से पहले 15 और 22 अगस्त को ये शॉट्स लगाए गए थे। टीकाकरण के तीन दिन बाद दोनों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 30 और 38 वर्ष थी और उन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 

मंत्रालय ने बताया कि मॉडर्ना वैक्सीन में पाये गये अनजान पदार्थों और इन मौतों के बीच सीधे संबंध की जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। जापानी मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि फाइजर और मॉडर्ना के टीके लगाने के बाद अब तक 1,002 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन किसी भी मौत का संबंध टीकाकरण से नहीं पाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News