स्वीडन की नदी में मिला पाकिस्तान के लापता पत्रकार का शव

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 05:20 PM (IST)

पेशावरः पाकिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन और सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाने वाले निर्वासित पत्रकार साजिद हुसैन का शव स्वीडन की एक नदी में मिला है। वह पिछले 2 महीने से लापता थे। पाकिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन और सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहने वाले साजिद ने स्वीडन में शरण ले रखी थी। साजिद पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मूल निवासी थे और वहां सरकार की ओर से होने वाली ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठाते थे।

 

साजिद हुसैन की हत्या में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के शामिल होने का शक जताया जा रहा है। साजिद 2 मार्च को अचानक गायब हो गए थे। साजिद, बलूचिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान सरकार की ज्यादतियों की कड़ी मुखालफत करतेथे। उन्होंने यहां पर लोगों के 'जबरन लापता' होने और ड्रग्स माफियाओं पर लेख लिखा था। इसके बाद उन्होंने 2012 में ही पाकिस्तान छोड़ दिया था। इसके बाद वह ओमान, यूएई, युगांडा जैसे देशों से होते हुए स्वीडन में 2017 से रह रहे थे।

 

वह 2017 में स्वीडन आए थे और उसके दो साल बाद उन्हें वहां राजनीतिक शरण मिली थी। इस दौरान उन्होंने अपनी वेबसाइट पर बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर लिखना जारी रखा। साजिद को आखिरी बार स्टॉकहोम से उपासला के लिए ट्रेन से जाते हुए देखा गया था। स्वीडन की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News