श्रीलंका में कोरोना के खौफ के बीच घरों में डरकर बैठे थे लोग, बाहर आर्मी ने गाया धमाकेदार भारतीय गीत

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 06:47 PM (IST)

लंदनः दुनियाभर में कोरोना कहर तेजी से बढ़ता ही जा रहा है।  कोविड-19 से अब तक विश्व में 1,14,215 लोगों की जान चुकी है व 1,850,220 लोग चपेट में है। यूरोप में इससे मरने वालों की तादाद रविवार को 75 हजार के पार चली गई। इनमें से 80 फीसदी मौत तो सिर्फ इटली, स्पेन, फ्रांस और ब्रिटेन में हुई हैं। यूरोप में 9,09,673 संक्रमितों में से 75,011 लोगों की मौत हुई है।  कोरोनावायरस (Coronavirus) के प्रकोप के बीच श्रीलंका में  ऐसा कुछ नजारा देखने को मिला जिसके बारे में शायद आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। 


दरअसल श्रीलंका की राजधानी कोलंबो (Colombo) में कर्फ्यू के दौरान एक अपार्टमेंट के आगे आर्मी के कुछ लोग हिंदी सिनेमा के सुपरहिट गाना गाकर वहां के रहने वाले लोगों का मनोरंजन करते नजर आए। वीडियो में दिख रहा है कि आर्मी के कुछ जवान, राज कपूर और नरगिस की फिल्म चोरी-चोरी का मशहूर गाना 'आजा सनम मधुर चांदनी में हम' गाना गाते नजर आए। इस गाने पर मौजदू लोग झूमते नजर आए वहीं कई लोग खिड़की से झांकते तो कुछ बालकनी में डांस करते हुए भी नजर आए। इस महामारी का खौफ के बीच श्रीलंका का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

अमेरिका में  550,000 से अधिक मामले 
अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले 550,000 से अधिक हो चुके हैं। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य में पुष्टि किए गए कोरोना वायरस मामलों की संख्या 5,54,000 से अधिक है। देश में COVID-19 संबंधित मृत्यु 21,900 से अधिक है, जिसमें अकेले न्यूयॉर्क शहर में 6,898 मौतें हुई हैं। अमेरिका में मृत्यु का आंकड़ा पहले ही स्पेन और इटली से आगे निकल चुका है। दो यूरोपीय देश वायरस से बुरी तरह प्रभावित हैं। सोमवार को सुबह 5:00 बजे तक, यूएस में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 5,54,226 हुए हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 21,994 हो गई है।  

स्पेन में रविवार को 619 लोगों की मौत
स्पेन में रविवार को 619 लोगों की मौत हुई। तीन दिन तक मृतकों की संख्या में गिरावट के बाद इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार को मौतों का आंकड़ा 510 था। वहीं, 2 अप्रैल को एक दिन में 950 लोगों ने दम तोड़ा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के 4,167 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,66,019 हो गई है। शनिवार को दर्ज मामलों की तुलना में रविवार को पुष्ट मामलों में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News