पाकिस्तान के सिंध में हिंदू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 01:40 PM (IST)

पेशावरः  पाकिस्तान में  अल्पसंख्यकों को  पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अनाज मंडी में अज्ञात लोगों ने  हिंदू व्यवसायी सुनील कुमार (44) की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद  विरोध में पूरे शहर को बंद कर दिया गया। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसा  हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक स्थानीय पुलिस थाने में धरना दिया गया।


सुनील कुमार पर हमला पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं, अहमदिया और ईसाइयों के खिलाफ निरंतर अत्याचार का एक और उदाहरण है। हाल के वर्षों में, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों पर हमलों में वृद्धि हुई है। अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा नहीं करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा देश की खिंचाई भी की गई है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News