किलर व्हेल करती है इंसानों की मिमिक्री, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2018 - 03:07 PM (IST)

 सिडनीः  इंसानों को  मिमिक्री करते हुए व  तोते, डॉल्फिन जैसे जानवरों को इंसानों की कॉपी करते अक्सर देखा होगा लेकिन  दुनिया की सबसे बड़ी स्थनधारी जीव व्हेल भी इंसानों की तरह बोलने का वीडियो देख लोग हैरान हो रहे हैं । वैज्ञानिकों ने एक किलर व्हेल को ट्रेन किया है जिसके बाद वो इंसानों की मिमिक्री करती है। 14 साल की मादा किलर व्हेल 'Wikie' इंसानों की आवाज में बोलती है।

फ्रांस के एक अक्वेरियम में रहने वाली विकी को इंसानों की भाषा की ट्रेनिंग दी गई है। इसी के चलते वो इंसानों द्वारा बोलने वाले 'हेलो', 'बाय-बाय', जैसे शब्दों को उसी तरह दोहराती है। जब ये व्हेल आवाज निकालती है तो कुछ-कुछ हाथी के चीखने जैसी ध्वनि सुनाई देती है, लेकिन ये उसी ढंग में बोल लेती है जिस तरीके से इंसान बोलते हैं।  किलर व्हेल विकी, आवाज निकालने के लिए मुंह के पास बने 'ब्लोहोल' का सहारा लेती है। आवाज निकालते समय उसका बाकी शरीर पानी में डूबा रहता है और सिर्फ वो हिस्सा बाहर होता है जहां से वो सांस लेती है। इसी को ब्लोहोल कहते हैं।

रसर्चरों ने विकी की आवाज का एक ऑडियो भी बनाया है। इसमें साफ सुना जा सकता है कि जिस तरीके से उसकी ट्रेनर हेलो, बाय-बाय, और वन-टू-थ्री कह रही है, उसी ढंग से व्हेल भी आवाज निकालकर तीनों चीजें दोहरा रही है। जब विकी की आवाज को साउंड सॉफ्टवेयर की मदद से जांचा गया तो उसके तीन शब्द, इंसानों की आवाज से काफी मेल खा रहे थे। बता दें कि तोते, डॉल्फिन जैसे जानवरों को इंसानों की कॉपी करते पहले भी दिखा गया है। लेकिन ये पहली बार है कि कोई किलर व्हेल इंसानों जैसी आवाज निकाल रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News