अफगानिस्तान में हजारा महिलाओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 05:41 PM (IST)

काबुल : अफगानिस्तान की राजधानी में काबुल में रविवार को  महिलाओं द्वारा आयोजित  विरोध प्रदर्शन ने हाल ही में दो हजारा महिलाओं की हत्या की ओर ध्यान आकर्षित किया। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "(विरोध ज़ैनब अब्दुलाही और ज़ैनब अहमदी के लिए है  जो रात में बिना कोई अपराध किए मारी गई।" एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम खून की आखिरी बूंद तक न्याय के लिए लड़ेंगे। हजारा गर्ल के सीने में लगी गोली हमारे सीने में भी लगी है।"

 

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन काबुल के देबोरी इलाके में शुरू हुआ और काबुल विश्वविद्यालय के आसपास समाप्त हुआ।काबुल शहर में दो महिलाओं की हत्या पर प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताया। उन्होंने यह भी कहा कि दो महिलाओं को "इस्लामिक अमीरात बलों द्वारा गोली मार दी गई।"प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि इस्लामिक अमीरात ने तीन हाई-प्रोफाइल महिलाओं को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, उत्तरी प्रांत बल्ख में  प्रदर्शन के दौरान तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया था।

 

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तीनों महिलाओं को अभी तक रिहा नहीं किया गया है । प्रदर्शनकारियों ने देश में उच्च बेरोजगारी के बीच खाद्य कीमतों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान की मदद करने का आह्वान किया।  बता दें कि अफगानिस्तान में हजारा अल्पसंख्यक नियमित रूप से लक्षित हत्याओं, हिंसा और उनकी धार्मिक और जातीय पहचान के आधार पर भेदभाव का शिकार होते रहे हैं। लक्षित हमलों में तेजी से वृद्धि हुई है और हजारा अल्पसंख्यक तालिबान की दैनिक हिंसा से त्रस्त हैं। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने के तुरंत बाद, समूह ने बामियान में मारे गए हजारा नेता अब्दुल अली मजारी की प्रतिमा को नष्ट कर दिया और उड़ा दिया था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News