उम्रकैद की सजा काट रहे मुज़रिम को हुआ महिला जज से प्यार, Kiss करते हुए जेल के CCTV में कैद

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 05:51 PM (IST)

अर्जेंटीना: जेल से कैदियों की अजीबों-गरीब हरकतें आम देखने को मिलती है लेकिन इस बार एक कैदी ने सारी हदें ही पार कर दी। दरअसल, अर्जेंटीना की एक जेल में हत्या आरोपी कैदी महिला जज से इश्क फरमाता हुई नज़र आया । इतना ही नहीं इसका एक CCTV फुटेज भी सामने आया है।  


यह घटना अर्जेंटीना के दक्षिणी प्रांत स्थित एक जेल में हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक हत्या के केस में क्रिस्टियन बस्टोस अपराधी दोषी साबित हुआ। उसने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस आरोप में वह उम्रकैद की सजा काट रहा है। इस दौरान मारियल सुआरेज नाम की जज जेल में कैदी से मिलने जाया करती थीं। उन्होंने बताया कि केस की स्टडी के लिए वे उससे मिलने जाती थीं।
 

इसी बीच जज मारियल सुआरेज को बीते 29 दिसंबर को जेल में उसी कैदी को किस करते हुए देखा गया। जांच के लिए जब  सीसीटीवी फुटेज निकाला गया तो अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने देखा कि वास्तव में जज उस कैदी को किस कर रही हैं जो हत्यारा है। इतना ही नहीं उस जज ने कुछ दिन पहले बस्टोस के लिए उम्रकैद की सजा का विरोध किया था।
 

रिपोर्ट के अनुसार, किस करने वाली जज जजों के उस पैनल का हिस्सा भी थीं जो यह तय करने के लिए मतदान कर रहे थे कि क्या कैदी को एक पुलिस अधिकारी की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा दी जानी चाहिए या नहीं। वह आजीवन कारावास की सजा का विरोध करने वाली पैनल की एकमात्र जज थीं। फिलहाल अधिकारी वायरल वीडियो की जांच कर रहे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News