जापान ने देश में अमेरिकी परमाणु हथियारों की तैनाती से किया इनकार, जानिए वजह

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 10:20 PM (IST)

टोक्योः जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा जापानी अधिकारियों से उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के साथ परमाणु साझाकरण अवधारणा जैसी प्रणाली पर चर्चा करने से नहीं बचने का आग्रह करने के बाद जापानी रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने मंगलवार को देश में अमेरिकी परमाणु हथियारों की तैनाती की आशंका खारिज कर दी है। रक्षा मंत्री ने बजट आयोग में बहस के दौरान कहा, 'अगर इस तरह की प्रणाली का अर्थ है कि अमेरिका हमारे क्षेत्र में शांतिकाल में भी परमाणु हथियार तैनात करेगा, तो इसकी अनुमति कभी नहीं दी जाएगी। तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों पर हमारी प्रतिबद्धता की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। 

गौरतलब है कि जापान के तीन गैर-परमाणु सिद्धांत देश में परमाणु हथियारों को रखने, उनका उत्पाद नहीं करने और उनको देश में लाने की अनुमति नहीं देते हैं। पिछले सप्ताह श्री आबे ने फ़ूजी प्रसारक को नाटो की परमाणु साझाकरण अवधारणा का उदाहरण देते हुए कहा था कि जब कई सदस्य देशों में अमेरिकी परमाणु हथियार तैनात किए जाते हैं, तो टोक्यो को इस वास्तविकता पर चर्चा करनी चाहिए कि दुनिया की रक्षा कैसे की जा सकती है। पूर्व प्रधानमंत्री ने याद किया कि जापान के शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए गए थे और उसने परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News