ईरान ने 1980 के युद्ध में मारे गए सैंकड़ों लोगों का किया सामूहिक अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 05:53 PM (IST)

दुबईः  ईरान ने 1980 के युद्ध में मारे गए लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया । ईरान-इराक युद्ध में मारे गए लोगों में से 250 के अवशेषों के सामूहिक अंतिम संस्कार के लिए बृहस्पतिवार को हजारों लोग नम आंखों के साथ ईरानी शहरों की सड़कों पर एकत्र हो गए। युद्ध के मैदानों से हाल में बरामद सैनिकों के कुछ अवशेषों को लेकर एक अंत्येष्टि जुलूस राजधानी तेहरान से होकर गुजरा।

 

वहीं, कई अन्य अवशेषों को अन्य प्रांतों में भेज दिया गया। हालांकि, ईरान और इराक 1980 के दशक में आठ साल तक चले युद्ध में मारे गए सैनिकों के अवशेषों का समय-समय पर आदान-प्रदान करते रहे हैं, लेकिन आज हुआ अंतिम संस्कार आयोजन हाल के वर्षों में हुआ इस तरह का सबसे बड़ा आयोजन है। इस युद्ध में दोनों देशों के 10 लाख से अधिक लोग मारे गए थे।

 

आज के अंतिम संस्कार समारोह से लोगों की देशभक्ति के साथ ही ईरान के कट्टरपंथी नेताओं की शक्ति की झलक भी दिखी। यह आयोजन ऐेसे समय हुआ है जब देश के राजनयिकों ने परमाणु समझौते को लेकर वियना में वार्ता की। अंतिम संस्कार जुलूस में शामिल हुए हजारों लोग मृतक सैनिकों की याद में रोते देखे गए। इस युद्ध के समय इराक में सद्दाम हुसैन का शासन था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News