रूस-यूक्रेन जंग के 13 दिन की 13 तस्वीरों में देखें तबाही का खूनी मंजर, कमजोर दिल वाले बिल्कुल न देखें...
punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 04:36 PM (IST)
नेशनल डेस्क: रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 13वां दिन हैं। रूस द्वारा लगातार यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले जारी है जिसके चलते यूक्रेन के अनेकों शहर बर्बाद हो चुके हैं। हर बीतते दिन के साथ रूस के हमले तेज होते जा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन के शहर-शहर बमबारी और गोलीबारी से तबाही मचा रखी है। युद्ध की विभीषिका के दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव में सैकड़ों पुरुष देश की सेना में शामिल होने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।
यूक्रेन की सरकार ने एक आदेश जारी कर 18 से 60 साल के उम्र के पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है ताकि सैन्य कार्यों के लिए उनकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस जंग में पूरे के पूरे परिवार खत्म हो गए हैं, किसी का घर उजड़ा गया हैं तो कुछ बच्चें ऐसे हैं जिनके सिर से मां और पिता दोनों का साया इस युद्ध ने छीन लिया है। आज हम आपको कुछ इस युद्ध की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आपका दिल दहल जाएगा।