पूर्व ISI चीफ दुर्रानी का दावा, पाक के कहने पर कश्मीर में दखल नहीं देगा तालिबान

punjabkesari.in Thursday, Sep 23, 2021 - 02:52 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान की गुप्तचर एजैंसी आई.एस.आई. के पूर्व चीफ लैफ्टिनैंट जनरल (रिटायर्ड) असद दुर्रानी ने पाकिस्तान के खिलाफ ही बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि तालिबान पर पाकिस्तान का कोई असर नहीं है। दुर्रानी ने कहा कि इस बार का तालिबान पहले से अलग है और यह चरमपंथी देश भारत सहित हर देश के साथ अपने हितों के आधार पर रिश्ते बनाएगा। दुर्रानी ने यह दावा भी किया कि तालिबान पाकिस्तान के कहने पर कश्मीर में कभी दखल नहीं देगा। दुर्रानी ने आई.एस.आई. के मौजूदा प्रमुख लैफ्टिनैंट जनरल फैज हमीद के काबुल के हालिया दौरे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह दौरा उचित नहीं था। इसे लेकर बेवजह अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

पाक में धर्म परिवर्तन के मामले आंकड़ों से कहीं अधिक 
गुरदासपुर/पाकिस्तान (स.ह.): लाहौर के सैंटर फॉर सोशल जस्टिस संगठन के अनुसार पाकिस्तान में बीते एक साल में हिन्दू व क्रिश्चियन लड़कियों का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन करने के मामले आंकड़ों से कहीं अधिक हैं। 
यही कारण है कि विश्व में मानव अधिकार संगठन पाकिस्तान को इसके लिए कोस रहे हैं। सही मामले कितने हैं यह तो अभी साफ नहीं है, परंतु संगठन के पास धर्म परिवर्तन के सिर्फ 246 मामले ही आए हैं। संगठन के पदाधिकारी पीटर जैकब का कहना है कि अधिकतर केसों में लोग पाकिस्तान में कट्टरपंथियों के भय से चुप रहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News