यहां हर मर्द की जबरदस्ती कराई जाती हैं दो शादियां, मना करने पर मिलती है कड़ी सजा

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 01:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: वैसे तो दुनियाभर में किसी भी इंसान को एक शादी करने की कानूनी मान्यता होती है, लेकिन दुनिया के कुछ देश या स्थान ऐसे भी हैं जहां एक नहीं बल्कि दो शादियां करने का रिवाज है। यही नहीं वहां दूसरी शादी के लिए पुरुषों के साथ जबरदस्ती की जाती है यानी अगर पुरुष न माने तो उन्हें जबरन दूसरी शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है। अगर कोई पुरुष दूसरी शादी करने से मना करता है तो उसे कड़ी सजा भी दी जाती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी महाद्वीप के एक देश की जहां हर पुरुष को 2 पत्नियां रखने का अनोखा कानून है।

अफ्रीकी देश इरिट्रिया में हर पुरुष को दो शादियां करनी होती हैं, क्योंकि इस देश में दो शादियां करना अनिवार्य है। यही नहीं अगर कोई पुरुष दो पत्नियां नहीं रखता तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है, सजा के तौर पर उसे जेल में भी डाल दिया जाता है। इस अनोखे कानून की वजह यह है कि इरीट्रिया में महिलाओं की संख्या के मुकाबले पुरुषों की संख्या बहुत कम है, जिसकी मुख्य वजह इथियोपिया से हुआ गृह युद्ध है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News