इस देश में बड़े शौंक से कुत्ते का मांस खाते हैं लोग, सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 06:22 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: इंडोनेशिया में कुत्तों का मांस खाना आम हो चला है। इंडोनेशिया में कुत्ते के मीट के रैस्टोरैंट सामान्य बात हो गई है। यहां के रहने वाले बटक लोगों के लिए यह प्रोटीन का प्रमुख स्रोत है। डॉग मीट फ्री इंडोनेशिया की रिपोर्ट के मुताबिक 7 फीसदी इंडोनेशियाई लोग कुत्ते का मांस खाते हैं। इंडोनेशिया की लगभग 87 फीसदी आबादी मुस्लिम है और कुत्ते का मांस उनके लिए प्रतिबंधित है। लगभग 9 फीसदी आबादी ईसाई है। 

कुत्ते का मीट अक्सर देश के उन इलाकों में खाया जाता है जहां ईसाई आबादी ज्यादा है। इनमें उत्तरी सुमात्रा, उत्तरी सुलावेसी और पूर्वी नुसा तेंगारा है, जहां सिर्फ 9 फीसदी मुस्लिम रहते हैं।  डॉग मीट के प्रचलन कारण अब कुत्तों को मारने का प्रचलन देखने को मिल रहा है। सप्लायर सड़क और गलियों में खाने की चीजों पर पोटैशियम लगाकर फैंक देते हैं। कुत्ते जब इन्हें खाते हैं तो वह बेहोश हो जाते हैं, लेकिन इसका मीट पर कोई असर नहीं पड़ता। डॉग मीट को बैन करने की भी बात सामने आती रही है, लेकिन स्थानीय लोग इसके विरोध में रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News