चीनी पॉप स्टार की ‘शर्मनाक करतूत’ 20 से अधिक महिलाओं के साथ रेप का आरोप, हो सकती है 10 साल की जेल

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 12:49 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के सह अभिनेता क्रिस वू को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बीजिंग में अधिकारियों ने कहा कि पॉप स्टार पर ये कार्रवाई ऑनलाइन आरोपों पर केंद्रित है। उनका कहना है कि 30 वर्षीय पॉप स्टार क्रिस वू ने यौन संबंध बनाने के लिए कई बार युवा महिलाओं को धोखा दिया। 

उन्होंने कहा है कि 30 वर्षीय पॉप स्टार क्रिस वू ने यौन संबंध बनाने के लिए कई बार युवा महिलाओं को धोखा दिया।  वहीं, वकीलों का कहना है कि अगर आरोप तय होते हैं, तो क्रिस वू को चीन में ही सजा पूरी करनी होगी। अगर अभिनेता पर आरोप सिद्ध हुआ तो उन्हें लगभग 10 साल की सजा हो सकती है।  साथ ही सजा पूरी करने के बाद ही उन्हें कनाडा प्रत्यर्पित किया जाएगा। दरअसल, पॉप स्टार पर पहला आरोप इस महीने की शुरुआत में लगा, जब एक महिला ने कहा कि क्रिस ने उसके शराब के नशे में धुत होने का फायदा उठाया। चीन के प्रमुख सेलेब्रिटीज में शामिल क्रिस वू ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। 

छात्रा का कहना है कि क्रिस वू ने उन्‍हें नौकरी दिलवाने के बहाने उनका रेप किया। इनमें कुछ महिलाएं नाबालिग भी हैं। अब करीब 24 महिलाओं ने क्रिस वू पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं। हालांकि क्रिस वू ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।  वहीं, कैनेडियन एंबेसी ने भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि क्रिस वू ने 2017 में आई फिल्म 'एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' के साथ डेब्यू किया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News