उइगरों पर जुल्म को लेकर अमेरिका सख्त, 14 चीनी कंपनियों को किया ब्‍लैक लिस्‍ट

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 02:47 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: चीन में उइगर समुदाय और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदायों  के साथ हो रहे जुल्म को लेकर अमेरिका सख्त रूख अपनाते हुए 14 कंपनियों को ब्‍लैक लिस्‍ट में डाल दिया है। इसमें से दस कंपनियां चीन की हैं। इस संबंध में अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। 

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिका के वाणिज्य विभाग की तरफ से कहा गया कि चीन के झिंजियांग प्रांत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ बीजिंग के दमन, सामूहिक नजरबंदी और उच्च-प्रौद्योगिकी निगरानी के अभियान को सक्षम करने में इन इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी फर्मों और अन्य कंपनियों ने मदद की है। वाणिज्य विभाग की तरफ से यह भी कहा गया कि इन कंपनियों के बारे में कहा जा रहा था कि यह रूस में सैन्य कार्यक्रमों या प्रतिबंधित परमाणु विकास, या ईरान पर व्यापार प्रतिबंधों का उल्लंघन करने में सहायता करती हैं।

चीन के स्वायत्त प्रांत शिनजियांग में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों और उच्चस्तरीय तकनीकी निगरानी के कारण यह कड़ी कार्रवाई की गई है। चीन के अलावा भी विश्व के कई देशों पर कार्रवाई हुई है। 14 कंपनियों को ब्‍लैक लिस्‍ट में डालना चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हांलाकि अभी तक इस मामले में चीन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News