अफगानिस्तान में डर के माहौल में रहने को मजबूर लोग, देखिए कैसा है तालिबान का शासन?

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 02:14 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अफगानिस्तान में एक बार फिर तालिबान का शासन लौट आया है। सत्ता हाथ में आते ही तालिबान ने अपने तरीके से देश को चलाना शुरू कर दिया है। सुरक्षा के आश्वासन के बावजूद लोग अफगानिस्तान से निकलना चाहते हैं। तालिबानी शासन का डर कुछ ऐसा है कि लोग देश से निकलने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों और वीडियोज से समझिये की अफगानिस्तान में क्या स्थिति है और यहां डर का माहौल क्यों है।

PunjabKesari

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की सड़कों पर तालिबानी लड़ाकों ने अपनी दहशतगर्दी जारी रखी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एयरपोर्ट के आसपास मौजूद लोगों को हटाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की जा रही है।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं वीडियोज में देखा जा सकता है कि लोग अमेरिकी सेना के नियंत्रण वाले काबुल एयरपोर्ट में घुसने के लिए बेताब हैं।

PunjabKesari

 एयरपोर्ट की बाहर वाली दीवार से बच्चों और महिलाओं को अंदर पहुंचाया जा रहा। इसमें अमेरिकी सैनिक भी उनकी मदद कर रहे हैं। कुछ तो सैनिकों से गेट खोलने की गुहार लगाते हुए भी दिख रहे हैं। तालिबान के राज में लोगों को क्या सजाएं दी जा रहीं उससे जुडी वीडियोज भी सामने आ रहे हैं। यहां चोरी के आरोप में व्यक्तियों के मुंह पर कालिख पोती जा रही है। एक आरोपी के मुंह में तो सबके सामने जूता ठूंस दिया गया।

PunjabKesari

तालिबान महिलाओं को अधिकार देने की बात तो करता है, लेकिन सच्चाई कुछ और है। काबुल में तालिबान की एंट्री होते ही महिलाओं की तस्वीर वाले पोस्टर्स को या तो फाड़ दिया है या उन पर कालिख पोती गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अफगानिस्तान में लोग इस समय कैसे माहौल में रहने को मजबूर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News