साउथ चाइना सी में और बढ़ा तनाव, अब इंडोनेशिया ने खदेड़ा चीन का गश्ती जहाज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 11:04 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  एशिया में साउथ चाइना सी एक बार फिर तनाव का नया क्षेत्र बन गया है। साउथ चाइना सी के 90 फीसदी हिस्से पर चीन अपना दावा करता है। इस समुद्र को लेकर उसका फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और वियतनाम के साथ विवाद है। वहीं, पूर्वी चाइना सी में जापान के साथ चीन का द्वीपों को लेकर विवाद चरम पर है। हाल में ही अमेरिका ने साउथ चाइना सी पर चीन के दावे को खारिज कर दिया था। चीन की दादागिरी का कई देशों द्वारा मुंहतोड़ जवाब देने के बाद अब इंडोनेशिया ने अपने आर्थिक क्षेत्र में घुसे चीन के एक गश्ती जहाज को खदेड़ दिया है।

PunjabKesari

इंडोनेशिया ने चीन के जहाज को नातुना द्वीप के पास से खदेड़ा है। यह क्षेत्र इंडोनेशिया के एक्सक्लूसिव इकनॉमी जोन में आता है। इंडोनेशियाई समुद्री सुरक्षा एजेंसी को चीन के जहाज 5204 के इंडोनेशियाई विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करने के बारे में पता शुक्रवार रात में चला था। इंडोनेशियाई समुद्री सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख आन कुर्निया ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद हमने अपने एक गश्ती जहाज को चीन के इस जहाज के पास भेजा।

PunjabKesari

इंडोनेशियाई जहाज और चीन के जहाज के बीच एक किलोमीटर की दूरी से इलाके पर दावे को लेकर बातचीत की गई। जिसके बाद इंडोनेशियाई जहाज ने चीनी जहाज को तुरंत वह इलाका छोड़ने को कहा। लेकिन, चीनी जहाज ने इस इलाके को अपने नाइन डैश लाइन के अंदर होने का दावा किया। जिसके बाद से इंडोनेशियाई जहाज ने चीनी जहाज को खदेड़ दिया।इंडोनेशिया के इस हौसले से ड्रैगन भड़क उठा है और दोनों देशों में तनातनी चरम पर पहुंच गई है। चीन के पलटवार की आशंका को देखते हुए इंडोनेशियाई युद्धपोतों ने अपनी गश्त को तेज कर दिया है।

PunjabKesari

वहीं, इस क्षेत्र के पास चीनी युद्धपोतों की गतिविधि भी रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले जापान ने चीन की पनडुब्बी को अपने इलाके से खदेड़ा था। बता दें कि नातुना द्वीप के पास चीनी झंडे वाले मछली पकड़ने की नौकाएं अक्सर देखी जाती हैं। चीनी सरकार समर्थित ये नौकाएं ड्रैगन के दावे को लेकर भेजी जाती हैं। जिनकी रखवाली करने के लिए चीनी पेट्रोल वेसल भी तैनात होते हैं। जिसके बाद इस इलाके में इंडोनेशिया ने भी अपनी नौसेना की तैनाती बढ़ा दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News