भारत ने किया एस-400 डिफेंस सिस्टम का एडवांस पेमेंट, अगले साल रूस भेजेगा पहली खेप

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 11:01 PM (IST)

मास्कोः रूसी रक्षा एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस और भारत ने लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली एस -400 की आपूर्ति के लिए भारत के अग्रिम भुगतान के मुद्दे को सुलझा लिया है। भारत ने रूस को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए एडवांस पेमेंट कर दिया है। अब भारत को इस सिस्टम की पहली डिलिवरी अगले साल मिल जाएगी। अगले 6 सालों में (2025 तक) रूस भारत को सभी डिफेंस सिस्टम सौंप देगा। रूसी न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। भारत ने 2015 में रूस में निर्मित एस-400 मिसाइल प्रणाली हासिल करने के अपने इरादे की घोषणा की थी।
PunjabKesari
पिछले साल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान 5.43 अरब अमेरिकी डॉलर की आपूर्ति के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। रूस के फेडरल सर्विस फॉर मिलिट्री एंड टेक्निकल कोआपरेशन के प्रेस कार्यालय ने कहा कि एस -400 के अनुबंध को समझौते और हस्ताक्षरित दस्तावेजों के अनुरूप लागू किया जाएगा।
PunjabKesari
अनुबंध के तहत अग्रिम भुगतान का मुद्दा सुलझा लिया गया है। अमेरिका ने  एस-400 सौदे का विरोध किया था। रिपोर्टों में कहा गया है कि रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण प्रारंभिक भुगतान में देरी हुई है। ट्रम्प प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत को आगाह किया है कि एस -400 करार से प्रतिबंध लगाया जा सकता है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News