घर में दिखे यह कीड़ा, तो फौरन करें एेसा काम(Pics)

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 06:24 PM (IST)

फ्लोरिडा: आपने अपने घर में कई तरह के छोटे -मोटे कीड़े-मकोड़े घूमते देखें होंगे। मकड़ी, चीटियां, छिपकली ऐसे जीव हैं, जिनसे हर दिन हमारा सामना होता है।लेकिन आज हम आपको एेसे कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे टच करना भी घातक साबित हो सकता है।


दुनिया के 100 सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाने वाला ये कीड़ा यूएस के साऊथ फ्लोरिडा में मिला है। ये इंसान के लिए काफी खतरनाक है। इस कीड़े का नाम है 'न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म'। कुछ वेबसाइट के मुताबिक, इस कीड़े की खोज पिछले साल मई 2016 में हुई थी, जबकि कुछ का कहना है कि इसकी खोज सितंबर 2015 में हुई है। बताया जा रहा है कि यह कीड़ा न केवल इंसान के लिए बल्कि पेड़-पौधे को भी बर्बाद कर सकता है।


शोधकर्ताओं का कहना है कि डायरेक्टली इस कीड़ा को टच करना इंसान के लिए घातक है, क्योंकि इसका इन्फेक्शन काफी तेजी से फैलता है। इसलिए लोगों को हिदायत दी जा रही है कि जब भी इस तरह का आपको कीड़ा दिखे तो उसको टच नहीं करे और सीधे इमरजेंसी हेल्पलाइन को सूचित करें। हालांकि, जांच करने वाली वेबसाइट Snopes.com की माने तो ये कीड़ा उतना खतरनाक भी नहीं है, जितना उसके बारे में बताया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News