फ्लोरिडा : 'इरमा' चक्रवात हुआ कमजोर, लेकिन खतरा अब भी बरकरार

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2017 - 03:33 PM (IST)

मियामी: अमरीका में फ्लोरिडा के उत्तर-पश्चिमी तट पर पहुंचने के बाद चक्रवात इरमा कमजोर होकर कैटेगरी 1 श्रेणी का बन गया और फ्लोरिडा के उत्तरपश्चिम तट की तरफ गमन कर रहा है।
PunjabKesariस्थानीय समय के अनुसार रात के 2 बजे हवा की रफ्तार घटकर करीब 85 मील प्रति घंटा हो गई और अनुमान है कि यह आज उत्तरी फ्लोरिडा या दक्षिणी जॉर्जिया पहुंचने पर उष्णकटिबंधीय तूफान में बदल जाएगा।
PunjabKesariफ्लोरिडा के बड़े हिस्सों में तटीय बाढ़ की चेतावनी अब भी प्रभावी है। यहां 60 लाख से ज्यादा लोगों को इरमा की वजह से घर छोड़कर सुरक्षति स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News