हांगकांग में सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल 7 कार्यकर्ताओं को 12 महीने तक जेल की सजा

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 02:02 PM (IST)

हांगकांग: हांगकांग की एक जिला अदालत ने शनिवार को चीन के नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ पिछले साल की रैली व विरोध प्रदर्शनों  में  भूमिका के लिए सात कार्यकर्ताओं को 12 महीने की जेल की सजा सुनाई है। स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार सिविल ह्यूमन राइट्स फ्रंट के संयोजक फिगो चान हो-वुन को 7 कार्यकर्ताओं में सबसे अधिक 12 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

 

पूर्व विधायक वू ची-वाई और पूर्व जिला पार्षद त्सांग किन-शिंग को उनकी सामाजिक स्थिति को देखते हुए 10 महीने की जेल की सजा दी गई, जबकि बाकी को छह से आठ महीने जेल में रहना होगा। बता दें कि चीन ने कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून सहित कई प्रकार के कानूनों के माध्यम से हांगकांग पर नियंत्रण मजबूत किया है जिस कारण  अर्ध-स्वायत्त शहर के लोगों को बढ़ती पुलिसिंग और कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

 

बीजिंग ने पिछले साल 30 जून को 2019 में व्यापक सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शनों की प्रतिक्रिया के रूप में एक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया, जिसने शहर को हिलाकर रख दिया। नए कानून के तहत 1 जुलाई को पहला पूरा दिन हालांकि नागरिक समाज समूहों ने लोकतांत्रिक अधिकारों सहित विभिन्न मुद्दों का समर्थन करने के लिए प्रदर्शन किया था।  इस दौरान  चीन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित करने के एक दिन बाद हांगकांग पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक मार्च में भाग लेने के लिए 370 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

 

इस कानून के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने, विदेशी ताकतों के साथ अलगाव, तोड़फोड़ और आतंकवाद के दोषी व्यक्ति को अधिकतम उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है। यह कानून से चीन की सुरक्षा एजेंसियों को हांगकांग में अपने आफिस खोलने की अनुमति देता है। बता दें कि ब्रिटिश शासन से चीन को हांगकांग  1997 में 'एक देश, दो व्यवस्था' के तहत सौंपा था। इसके तहत क्षेत्र को खुद के भी कुछ अधिकार मिले हैं। इसमें अलग न्यायपालिका और नागरिकों के लिए आजादी के अधिकार शामिल हैं। यह व्यवस्था 2047 तक के लिए है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News