डेनमार्कः कोपेनहेगन के मॉल में गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, पुलिस बोली- आतंकी घटना से इनकार नहीं

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2022 - 06:53 AM (IST)

कोपेनहेगनः डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन के एक मॉल में रविवार को गोलीबारी में अबतक तीन लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
कोपेनहेगन पुलिस ऑपरेशन यूनिट के प्रमुख सोरेन थॉमसन ने बताया कि गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को फिल्ड्स शॉपिंग मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी डेनमार्क का नागरिक है और उसकी उम्र 22 साल है।  
PunjabKesari
थॉमसन ने कहा कि घटना के पीछे आतंकी मंसूबे की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं। हम जांच कर रहे हैं।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News