अफगानिस्तान में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 39 लोगों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 12:14 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अफगानिस्तान में बेमौसम बारिश और बाढ़ के कारण नौ बच्चों समेत 39 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। देश के पूर्वी क्षेत्र में एक माह से भी कम समय में तीसरी बार अचानक बाढ़ आई है।

 

इससे पहले जून में दो दिन के दौरान भारी बारिश के कारण 19 लोगों की मौत हो गई थी और 131 अन्य घायल हो गए थे। पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार और नूरिस्तान में लगभग 500 परिवार प्रभावित हुए हैं और लगभग 800 हेक्टयर कृषि भूमि बर्बाद हो गई है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News