पाकिस्तान में भारी बारिश का कहर जारी, अब तक 304 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 10:38 PM (IST)

इस्लामाबादः पाकिस्तान में पांच हफ्ते से अधिक समय में मानसूनी बारिश एवं आकस्मिक बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 304 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
मध्य जून से ही बाढ़ के कारण नदियां उफान पर हैं और कई राजमार्ग एवं पुल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके साथ ही करीब 9000 मकान या तो पूरी तरह नष्ट हो गए हैं या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत में वर्षा एवं बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 99 लोगों की जान चली गई। 
PunjabKesari
सिंध प्रांत में 70 लोगों की ऐसी घटनाओं में मौत हुई है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी 61 लोगों की मौत हो गई जबकि पूर्वी पंजाब प्रांत में 60 लोगों की जान चली गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News