फ्रांस में स्कूलों की बदहाली खिलाफ बगावत; सड़कों पर उतरे 2.66 लाख छात्र, हालात बिगड़े तो पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 11:54 AM (IST)
Paris: शिक्षा के लिए अधिक धन की मांग कर रहे स्कूली विद्यार्थियों के समर्थन में मंगलवार को पूरे फ्रांस में ढाई लाख से अधिक लोगों ने प्रदर्शन किया जबकि पेरिस और अन्य शहरों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 2.66 लाख लोगों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिनमें 56 हजार पेरिस में थे। इन प्रदर्शनों से निवर्तमान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के प्रशासन पर दबाव बढ़ गया। छात्रों द्वारा हाई स्कूलों की नाकेबंदी के बीच मार्सेय, स्ट्रासबर्ग और अन्य शहरों में झंडे व तख्तियां लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सितंबर के मध्य में पेरिस क्षेत्र के एक हाई स्कूल से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब देशव्यापी आंदोलन का रूप ले चुका है।" गृह मंत्रालय के अनुसार, मंगलवार को करीब 500 लोगों को हिरासत में लिया गया।
The same migrants these police get paid to protect are now sniping them with rifles. That pig got shot its a full war zone in France rn https://t.co/yntfK4imFV
— NatsocNewYork (@Whitepr1de88) October 5, 2026
छात्रों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ आंसू गैस तथा दंगा-रोधी हथियारों के व्यापक इस्तेमाल से अभिभावकों और शिक्षकों में भी नाराजगी बढ़ रही है। कुछ छात्र संगठनों ने बृहस्पतिवार को नए प्रदर्शन का आह्वान किया है। फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्तियन लेकोर्नू ने कहा कि सरकार और स्कूल नेतृत्व को छात्रों की चिंताओं को सुनकर उनका समाधान तलाशना चाहिए। उन्होंने स्कूलों को प्रभावित करने वाली ''अत्यधिक हिंसा'' की निंदा की और पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई किसी भी ''दुर्घटना'' की जांच का आश्वासन दिया।
@filetmignot @provemewrong411 It's a student protest!Nothing to do with migrants!🤣You don't know what you're talking about and France!1. Ppl who have been there for three generations are no longer migrants,they are French! 2. Being of foreign origin does not automatically mean being criminal or troublemaker!
— Vinci (@v_i_n_z_d) October 5, 2026
छात्रों ने जर्जर कक्षाओं की ओर ध्यान दिलाया है, जहां मेज और कुर्सियों जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। एयर कंडीशनिंग नहीं होने के कारण गर्मियों में ये कक्षाएं बेहद गर्म हो जाती हैं और कुछ जगहों पर चूहों का प्रकोप भी है। छात्रों की अन्य शिकायतों में कर्मचारियों की कमी और अत्यधिक काम का बोझ शामिल है। शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों की शिकायतें और उनके सुझाए बदलाव जानने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है। पड़ोसी बेल्जियम में भी छात्रों के प्रदर्शन हुए, जहां लीज में 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया।
