यूएई को सैन्य मदद देगा फ्रांस,लड़ाकू विमान समेत सैन्य मदद कराएगा उपलब्ध

punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 10:46 PM (IST)

पेरिसः फ्रांस की रक्षा मंत्री फलोरेंस पार्ली ने कहा है कि उनका देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को लड़ाकू विमान समेत सैन्य मदद उपलब्ध कराएगा। 

पार्ली ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा , ‘‘ गत जनवरी में संयुक्त अरब अमीरात ने कई हमलों का सामना किया है। फ्रांस ने मित्र देश के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए सैन्य सहायता प्रदान करने का फैसला किया है।'' 

हाउती विद्रोहियों ने यूएई की राजधानी अबु धाबी में नए हवाईअड्डे के निर्माण स्थल और डिपो के समीप राष्ट्रीय ईधन कंपनी के टैंको को लक्ष्य कर हमला किया था , जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी थी और अन्य छह घायल हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News