फ्रांस: लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए इमैनुएल मैक्रों, मरीन ले पेन को हराया

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 05:44 AM (IST)

पेरिसः फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुअल मैंक्रों ने शानदार जीते के साथ राष्ट्रपति पद का चुनाव दूसरी बार भी जीत लिया है। मैक्रों दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति बने हैं। दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग में मैक्रों को 58.2% वोट हासिल हुआ है। उनके खिलाफ घोर दक्षिण पंथी नेता मरीन ले पेन खड़ी थीं। पेन को 41.8% वोट हासिल हुआ।  
PunjabKesari
वहीं मरीन ले पेन ने रविवार को राष्ट्रपति पद की दौड़ में हार स्वीकार कर ली और मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को विजयी मान लिया। फ्रांस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ। 

पेन ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उनका अभूतपूर्व प्रदर्शन ''अपने आप में एक शानदार जीत'' को दर्शाता है। फ्रांस की विभिन्न मतदान एजेंसियां मैक्रों की जीत का अनुमान जता रही हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News