तालिबान का खौफ: अफगानिस्तान से अब तक 3 लाख लोग भागकर ईरान पहुंचे

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 12:00 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: तालिबान के खौफ के चलते अफगानिस्तान से रोजाना लोग भागकर ईरान पहुंच रहे हैं। ईरान में अब तक 3 लाख लोग पहुंच चुके हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिससे यूरोप में शरणार्थी संकट खड़ा हो सकता है। नॉर्वेजियन रिफ्यूजी कौंसिल (NRC) के महासचिव जेन इंग्लैंड ने इस सप्ताह अफगानिस्तान की सीमा से लगे पूर्वी ईरान के करमन प्रांत के समीप शरणार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि तालिबान के शासन के बाद अफगानिस्तान से भाग रहे लोगों को उम्मीद, भोजन और देखभाल प्रदान करने के लिए काफी कुछ करने की जरूरत है। 

 

विश्वभर में विस्थापितों की संख्या 8.4 करोड़ से अधिक
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजैंसी ने गुरुवार को कहा कि विश्वभर में अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए लोगों की संख्या इस वर्ष की पहली छमाही में बढ़कर 8.4 करोड़ से अधिक हो सकती है और यह विशेष रूप से अफ्रीका में संघर्षों के कारण अधिक बढ़ी। इनमें से अधिकतर अपने ही देश में विस्थापित हैं। जनवरी से जून के बीच 33 देशों में 43 लाख से अधिक नए लोगों का आंतरिक रूप से विस्थापन हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News