जंगलों में छुटि्टयां मनाने गए मां और 3 बच्चे भटके रास्ता, 34 दिन ऐसे बचा कर रखी जान

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2020 - 01:12 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कोलंबिया के जंगलों में छुटि्टयां मनाने पहुंचा एक परिवार रास्ता भटक गया। नौसेना बल के कमांडर जनरल सर्जियो अल्फ्रेडो सेरानो ने कहा- 40 साल की महिला और उसके 3 बच्चे 19 दिसंबर को छुटि्टयां मनाने गए थे। बच्चों की उम्र 14, 12 और 10 साल है। रात हो जाने के कारण वह रास्ता भटक गए और कोलंबिया-पेरू सीमा के पास खो गए। उन्हें करीब 34 दिन बाद कोलंबियाई नेवी ने बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

 

जीवित रहने के लिए उन्होंने जामुन खाकर और पानी पीकर दिन गुजारे। नंगे पांव जंगलों में भटके। जानवरों के डर से पेड़ों पर रातें गुजारीं। इस बीच वह पेरू बॉर्डर भी क्रॉस कर गए थे। उधर, परिवार के साथ गए पर्यटकों का दल वापस आया तो उन्होंने इस बात की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें खोजने का अभियान शुरू किया और 34 दिन बाद उन्हें बचा लिया।

 

कमांडर जनरल सर्जियो अल्फ्रेडो सेरानो बताया, परिवार उत्तरी पूर्वी पेरू के यूबिनेटो सेक्टर के ला एस्पेरेंजा के एक गांव में मिला। खाना और पानी के लिए परिवार पुटूमाओ नदी के किनारे चलते हुए आगे बढ़ता रहा था। इस तरह वह पेरू की सीमा पर पहुंच गया था। इसके बाद वह सेकोया समुदाय के संपर्क में आया जिसके बाद पेरू के अधिकारियों ने कोलंबियन नौसेना से संपर्क मिसिंग परिवार की जानकारी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News