चीन के रासायनिक संयंत्र में विस्फोट, 3 की मौत व 4 घायल

punjabkesari.in Sunday, Dec 20, 2020 - 09:49 AM (IST)

 बीजिंग: चीन के पूर्वोत्तर प्रांत हेइलोंगजियांग में एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार को स्थानीय समयानुसार लगभग रात 12 बजकर 46 मिनट पर एंडा शहर में स्थित रासायनिक संयंत्र में हुआ। विस्फोट के बाद संयंत्र में आग लग गई, जिसे उस दिन सुबह तक बुझाया नहीं जा सका।

 

प्रारंभिक रिपोटरं में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई थी जबकि दो लोग लापता बताए गए थे। आज सुबह लापता लोगों के शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या तीन हो गयी। घटना में चार लोग घायल हुए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पर्यावरण मंत्रालय की एक टास्क फोर्स ने विस्फोट के स्थल की जांच करनी शुरू कर दी है ताकि पर्यावरण में कोई खतरनाक रासायनिक पदार्थ की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News