यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया यूरोपियन यूनियन, हथियार खरीदने में 450 मिलियन यूरो की करेगा मदद

punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 11:14 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः यूरोपियन यूनियन अब यूक्रेन के समर्थन में आ गया है। यूरोपियन यूनियन ने यूक्रेन की मदद का बड़ा ऐलान किया है। मीडिया के मुताबिक, “यूक्रेन को हथियार खरीदने के लिए EU 450 मिलियन यूरो की मदद करेगा। इसके अलावा EU ने रूसी मीडिया को बैन कर दिया है। बेलारूस पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है। दरअसल, रूस ने यूक्रेन पर हमले की शुरूआत बेलारूस से ही की थी।

EU की अध्यक्ष ने कहा कि यूरोपीय संघ हमले के तहत एक देश को हथियारों और उपकरणों की खरीद के लिए धन आवंटिक करेगा। हम क्रेमलिन के खिलाफ अपने प्रतिबंध भी मजबूत कर रहे हैं। हम इस युद्ध में अन्य हमलावरों, लुकाशेंको के शासन पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

यूरोपीय संघ में 27 देश हैं। समूह ने दुनिया भर में अपने सैन्य प्रशिक्षण और सहयोगी मिशन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5.7 अरब यूरो (6.4 अरब डॉलर) के साथ एक कोष की शुरुआत की है। कुछ धन का उपयोग भागीदार देशों को घातक हथियार देने सहित सैनिकों को प्रशिक्षित करने के लिए किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News