यूरोपीय आयोग ने रूस से गैस आपूर्ति पूरी तरह बंद होने की दी चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 03:26 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने बुधवार को कहा कि 27 देशों वाले यूरोपीय संघ को यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के चलते रूस से प्राप्त होने वाली गैस की आपूर्ति पूरी तरह बंद होने के लिए तैयार रहना चाहिए।

 

EU ने पहले से ही रूस पर, ऊर्जा आपूर्ति समेत कई प्रतिबंध लगाए हैं और वह क्रेमलिन नियंत्रित वस्तुओं की आपूर्ति से खुद को दूर कर रहा है लेकिन वॉन डेर लेयन ने कहा कि संगठन के सदस्य देशों को मास्को से झटके के लिए तैयार रहना चाहिए।

 

उन्होंने फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में ईयू विधायिका में कहा, “हमें गैस की आपूर्ति रुकने की तैयारी अभी करनी चाहिए। रूस से प्राप्त होने वाली गैस की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो सकती है।”  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News