यूरोपीय संघ सोमवार को रूस पर प्रतिबंधों को देगा अंतिम रूप

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 01:29 AM (IST)

ब्रसेल्सः यूरोपीय संघ की स्थायी प्रतिनिधि समिति की परिषद सोमवार को रूस के खिलाफ एक नए प्रतिबंध पैकेज को अंतिम रूप तथा मंजूरी देगी। फ्रांसीसी मिशन ने यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया,'अंतिम रूप और स्वीकृति सोमवार को सीओआरईपीईआर में होने की उम्मीद है।' सीओआरईपीईआर प्रत्येक देश के उप स्थायी प्रतिनिधियों से बना परिषद का मुख्य प्रारंभिक निकाय है। 

रुसी ने यूक्रेन में एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे को बनाया निशाना, 35 की मौत 
रूस ने नाटो सदस्य पोलैंड से सटे यूक्रेन की पश्चिम सीमा पर एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर मिसाइल दागी, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नाटो के सदस्य पोलैंड से लगे सीमा मार्ग से 25 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित इस विशाल सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र पर 30 से ज्यादा मिसाइल दागी गईं। इसका उपयोग यूक्रेन के सैनिकों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता रहा है। प्रशिक्षक अमेरिका एवं उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों के होते हैं। 

पोलैंड यूक्रेन के लिए पश्चिमी सैन्य सहायता का पारगमन मार्ग है। यह हमला विदेशी हथियारों की खेप को निशाना बनाने की रूस की धमकी के बाद किया गया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार रूस के दो हफ्ते से भी अधिक समय के हमले में कम से कम 596 आम नागरिक मारे गए हैं। वैसे इस वैश्विक निकाय के अनुसार सही आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। ल्वीव के गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि रविवार को दागी गयीं ज्यादातर मिसाइल ‘मार गिरा दी गयी हैं क्योंकि वायु रक्षा प्रणाली ने काम किया।'' उन्होंने कहा कि इस हमले में 35 लोग मारे गये और 134 घायल हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News