''जापान में बोइंग 777 विमान की आपात लैंडिंग''

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 02:30 AM (IST)

टोक्योः जापान एयरलाइंस कंपनी के एक यात्री विमान बोइंग 777 के इंजन में खराबी आने के कारण इसे देश के उत्तरी शहर नाहा हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। एनएचके प्रसारणकर्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

जापानी मीडिया के अनुसार विमान ने नाहा हवाई अड्डे से उड़ान भरी और टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ लेकिन चालक दल को उड़ान भरते ही विमान के कुछ गडबड़ी का अंदेशा हुआ क्योंकि विमान के बांये इंजन ने काम करना बंद कर दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News