खाद्य व्यापार मेले में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पर फेंका अंडा, देखें वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 10:39 AM (IST)

पेरिस: फ्रांस के ल्यों शहर में सोमवार को एक अंतरराष्ट्रीय खाद्य व्यापार मेले की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उस समय हक्के-बक्के रह गए जब अचानक उन पर एक एक व्यक्ति ने अंडा फेंक दिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर  खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैक्रों भीड़ के बीच से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं और इसी दौरान उन पर एक अंडा फेंका गया जो बिना टूटे उनके ऊपर से उछल गया।

 

दो अंगरक्षकों को उनकी रक्षा के लिए तुरंत राष्ट्रपति के करीब आते देखा जा सकता है। वीडियो में अन्य अंगरक्षकों द्वारा एक व्यक्ति को गिफ्तार कर घटनास्थल  से ले जाते हुए भी देखा जा सकता है। अधिकारियों द्वारा व्यक्ति की पहचान या उसकी मंशा के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। गौरतलब है कि जून में, मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के एक छोटे से कस्बे में एक व्यक्ति ने उस दौरान थप्पड़ मार दिया था जब वह जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News