भारत ने यूक्रेन मुद्दे पर नीदरलैंड के राजदूत को लगाई कड़ी फटकार

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 01:27 PM (IST)

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ब्रिटेन में नीदरलैंड के राजदूत को  कड़ी फटकार लगाई  । दरअसल नीदरलैंड के दूत ने कहा कि भारत को यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग नहीं लेना चाहिए था। यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा गुरुवार को यूक्रेन पर एक ब्रीफिंग के बाद आई है। UNSC  ब्रीफिंग में भारत द्वारा की गई टिप्पणी के जवाब में, यूनाइटेड किंगडम में नीदरलैंड के राजदूत कारेल वैन ओस्टरोम ने कहा, "आपको महासभा में भाग नहीं लेना चाहिए था। संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करें।"इस पर  तिरुमूर्ति ने तुरंत डच दूत को जवाब दिया और कहा, "कृपया हमें सलाह न दें, ,हमें पता है कि क्या करना है।"

 

भारत ने जनवरी के बाद से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, महासभा और मानवाधिकार परिषद में यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण की आलोचना करने वाले प्रक्रियात्मक वोटों और मसौदा प्रस्तावों पर रोक लगा दी है। रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से ही भारत ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे पर लगातार कूटनीतिक रुख अपनाया है। भारत ने यूक्रेन में शत्रुता को पूरी तरह से समाप्त करने और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध ने मानवीय आपदा को जन्म दिया है, जिसमें यूक्रेन और रूस दोनों के लिए नागरिक मौतों और सैन्य हताहतों के अलावा 5 मिलियन से अधिक लोग देश से पलायन कर गए हैं।

 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में  त्रिूमूर्ति ने कहा है कि भारत का मानना है कि यूक्रेन संघर्ष में कोई विजेता नहीं होगा, इस संघर्ष में भारत शांति की ओर है। यूक्रेन की स्थिति पर सीधा वक्तव्य देते हुए त्रिमूर्ति ने कहा, ‘भारत लगातार पूरी तरह से युद्धविराम और बातचीत तथा कूटनीति के जरिए यूक्रेन विवाद के किसी समाधान को निकालने जाने की अपील कर रहा है। भारत बूचा में नागरिकों के मारे जाने की भी कड़े शब्दों में आलोचनाा करता है और इस मामले की स्वतंत्र जांच कराने जाने की मांग का समर्थन करता है। भारत इस युद्ध में शांति की ओर है और इसीलिए मानता है कि इस युद्ध में किसी की जीत नहीं होगी बल्कि इस युद्ध से प्रभावित हुए लोग आगे भी इसका असर झेलेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News