डोमिनिकन रिपब्लिक के कैबिनेट मंत्री की कार्यालय में गोली मार कर हत्या

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2022 - 10:50 AM (IST)

 सैंटो डोमिंगो:  कैरेबियाई क्षेत्र के देश डोमिनिकन रिपब्लिक के पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ओरलैंडो जार्ज मेरा की सोमवार को उनके कार्यालय में एक करीबी दोस्त ने गोली मार कर हत्या कर दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कैबिनेट मंत्री ओरलैंडो जार्ज मेरा को मिगुएल क्रूज ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

 

राष्ट्रपति लुइस अबिनादेर के कार्यालय ने कहा, ‘‘हम ओरलैंडो जार्ज मेरा के निधन पर शोक प्रकट करते हैं।'' मंत्री ओरलैंडो एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से थे। उनके पिता सल्वाडोर जार्ज ब्लांको डोमिनिकन रिपब्लिक के राष्ट्रपति रहे थे। ओरलैंडो की बहन उप मंत्री और उनका बेटा सांसद है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News