अल्लाह रहम कर : पाकिस्तान में बाढ़ के बाद डेंगू का कहर

punjabkesari.in Friday, Sep 16, 2022 - 03:59 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ के बाद अब यहां डेंगू का खतरा बढऩे लगा है। विभिन्न प्रांतों में बारिश व बाढ़ से अब तक 3 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं इस प्राकृतिक आपदा में 1500 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पाकिस्तान मैडीकल एसोसिएशन ने कहा कि सिंध प्रांत में स्थिति बहुत खराब है। डेंगू के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। हम पूरे प्रांत में चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे हैं। बाढ़ से बदतर होते हालात में पाकिस्तान के लोग अल्लाह से रहम की भीख मांग रहे हैं।  क्षिणी सिंध प्रांत में डेंगू बुखार के लगभग 3,830 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें कम से कम 9 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चिंता जताई है कि डेंगू से मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

पाक को 15 करोड़ में से 3.8 करोड़ डॉलर ही मिले
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 15 करोड़ डॉलर उपलब्ध कराने का संकल्प जताया गया था लेकिन अब तक केवल 3.8 करोड़ डॉलर की सहायता प्राप्त हो सकी है।

कई देश इस संकट में पाकिस्तान को सहायता प्रदान करने के लिए आगे आए हैं। पाकिस्तान और संयुक्त राष्ट्र ने 16 करोड़ डॉलर के प्रारंभिक वित्त पोषण के लिए अपील जारी की है, जिसमें से कई देशों की ओर से 15 करोड़ डॉलर की सहायता का संकल्प जताया गया है। संयुक्त राष्ट्र के केंद्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष के अलावा अमरीका, कनाडा, ब्रिटेन, जापान, डेनमार्क , ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर मुख्य दानदाताओं में शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News