पेरू में बाढ़ से अब तक 72 की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2017 - 05:35 PM (IST)

लीमा: पिछले 2 दशक में अब तक की सबसे भयंकर बाढ़ और मिट्टी धंसने जैसी घटनाओं का सामना कर रहे पेरू में 72 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां लगातार भारी बारिश हो रही है और नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। प्रशासन ने बताया कि इससे देश का आधे से ज्यादा हिस्सा प्रभावित है।

पेरू के उत्तरी तट पर भारी तूफानी हवाओं के टकराने के बाद यहां भारी बारिश हो रही है। इससे अस्पतालों में पानी भर गया है और कुछ गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। प्रशांत महासागर की सतह का पानी गर्म होने की वजह से तूफान आ रहा है और एेसी आशंका है कि आने वाले दो सप्ताह तक यह स्थिति बनी रहेगी।

पेरू की सरकार ने कहा है कि इसी तरह की स्थिति का सामना 1998 में भी करना पड़ा था। उस दौरान 374 लोगों की मौत हो गई थी।  पेरू के प्रधानमंत्री फर्नान्डो जवाला ने कल मृतकों की संया की नवीनतम जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 72 लोगों की मौत बाढ़ से हो चुकी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News