40 साल बड़ी पत्नी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा शख्स, शादी की 17वीं सालगिरह पर दिया खूबसूरत संदेश(Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 05:52 PM (IST)

लंदनः इन दिनों सोशल मीडिया पर 40 साल बड़ी पत्नी के साथ बेहद खुशहाल जिंदगी जी रहे शख्स की कहानी तेजी से वायरल हो रही है। यह कपल अपनी उम्र के अंतर के कारण काफी चर्चा में है। कपल के बीच 40 साल का उम्र का अंतर है । शादी की 17वीं सालगिरह पर साइमन ने अपनी शादी और प्यार को लेकर दिए संदेश से लोगों का दिल जीत लिया है। साइमन की पत्नी एडना 87 साल की हैं,  जबकि वह खुद 47 साल के हैं।  साइमन मार्टिन कहते हैं कि दोनों के बीच 'पहली नजर वाला प्‍यार' हुआ था। करीब 20 साल पहले दोनों में पहली बार मुलाकात हुई थी।  एडना के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे साइमन ने अपने रिश्ते को लेकर एक खूबसूरत संदेश देते हुए कहा कि प्‍यार तो प्‍यार होता है, उम्र दिमाग की मनोदशा है।  

PunjabKesari

कपल ने हाल में अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मनाई।  दोनों ने 8 जुलाई 2005 को शादी की थी। एडना ने बताया कि जो भी लोग उनके आस-पास रहते हैं उनका मिजाज काफी फ्रेंडली है। स्‍वाभाव भी बेहद गर्मजोशी से भरा हुआ है। वे हमें देखकर जज नहीं करते हैं। एडना की मुलाकात साइमन से एक कॉन्‍सर्ट में हुई थी। पहली बार दोनों ने एक दूसरे को देखा और प्‍यार हो गया। कपल ब्रिटेन के वेस्‍टन-सुपर-मेयर का रहने वाला है। एडना इंजीनियर पद से रिटायर्ड हो चुकी हैं। वहीं साइमन ऑर्गन प्लेयर रह चुके हैं। उम्र में बड़े अंतर होने के बावजूद कपल दुनिया की परवाह नहीं करते हैं।

PunjabKesari

दोनों साथ में हाथ पकड़कर पब्लिकली चलते हैं। हाल में कपल ने अपनी 17वीं शादी की सालगिरह एक रेस्‍टोरेंट में मनाई और  दोनों ने एक दूसरे को रोमांटिंक गिफ्ट दिए।  एडना ने साइमन को एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया, वहीं एडना को रिटर्न-गिफ्ट में इयररिंग्‍स मिले। साइमन ने कहा कि हम पब्लिकली भी जब एक दूसरे के प्रति अपना प्‍यार दिखाते हैं तो यह दूसरे लोगों के लिए नहीं होता है बल्कि हमारे खुद के लिए होता है।  'डेलीस्‍टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल एक दूसरे को प्‍यार दिखाने में पीछे नहीं रहता है। साइमन कहते हैं- हम दोनों साथ में एक दूसरे के साथ घूमने जाते हैं।  हमने कई ऐसे कपल्‍स को प्रेरित किया है, जिनके बीच उम्र का एक बड़ा अंतर है। कपल का मानना है कि उनकी वजह से कई अन्य एज गेप वाले कपल ने शादी भी की।

 PunjabKesari

कपल ने कहा कि उनके दोस्‍त और परिचित भी उनके इस रिश्‍ते से काफी खुश हैं। साइमन ने कहा कि जो लोग हमें अजीब तरह से देखते हैं या कमेंट करते हैं, हम ऐसे लोगों को इग्‍नोर कर देते हैं।एडना ने बताया कि हम एक दूसरे के लिए कई छोटी-छोटी ऐसी चीजें करते रहते हैं, जिससे हमारी रिलेशनशिप जीवंत रहे।  गौर करने वाली बात यह है कि एडना के जो नाती और नातिन हैं उनकी उम्र साइमन से भी ज्‍यादा है।  एडना के एक बेटे की ही उम्र 57 साल है। साइमन पहले बर्मिंघम (ब्रिटेन) में रहते थे  लेकिन बाद में कपल ने साथ रहना शुरू कर दिया। एक समय ऐसा भी था जब दोनों के बीच लॉन्‍ग डिस्‍टैंस रिलेशनशिप भी रही। 
लेकिन चंद सप्‍ताह के बाद दोनों साथ रहने लगे।  एडना के परिवार ने हमेशा से सपोर्ट किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News