दंपति ने 5 लाख रुपए में ऑनलाइन मंगवाई बिल्ली, बॉक्स खोला तो उड़ गए होश

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2020 - 11:38 AM (IST)

 

लंदनः ऑनलाइन शॉपिंग में डिलीवरी दौरान धोखेबाजी के किस्से अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन फ्रांस में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑनलाइन शॉपिंग का यह अजीब मामला सामने आया है फ्रांस में जो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक शख्स घर में बिल्ली पालना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग करने की सोची। कई बिल्लियां देखने के बाद एक सवाना ब्रिड की बिल्ली पंसद की और ऑर्डर दे दिया।

 

उन्होंने बिल्ली की कीमत 6 हजार यूरो (5 लाख रुपए) भी पेमेंट कर दिए। लेकिन जब डिलीवरी बॉक्स खोला गया तो अंदर देखकर उनके होश उड़ गए । बाक्स से बिल्ली की बजाय एक बाघ का बच्चा निकला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नॉरमैंडी के अज्ञात जोड़े ने बिल्ली के लिए एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा। दोनों ने इसे खरीदने में दिलचस्पी ली और जरूरी डिटेल्स भर दिए. फिर प्रीपेड ऑर्डर भी कर दिया। एक दिन बाद डिलीवरी हुई तो बॉक्स में बिल्ली की बजाय तीन महीने का बाघ का बच्चा था दरअसल यह मामला साल 2018 का है। दंपति को पहले एक हफ्ते तक मालूम ही नहीं चला कि बिल्ली असल में बाघ का बच्चा है।

 

बाद में शरीर की बनावट से उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने इसके बाद पुलिस से संपर्क किया। दो साल तक लंबी जांच चली और अब फैसला आया है। बॉक्स में डिलिवरी किया गया जानवर बिल्ली नहीं, वास्तव में इंडोनेशिया का एक सुमात्रा टाइगर है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फ्रांस में यह जानवर कैसे आया। बता दें कि बाघ एक संरक्षित प्रजाति हैं, जिन्हें उचित परमिट के बिना पालतू जानवरों के रूप में नहीं रखा जा सकता है। उन्हें बिना कागजी कार्रवाई के भी नहीं ले जाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News